फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए युवकों को गिलास देने से दुकानदार ने किया मना, तो दर्जन भर युवकों एक घर में घुसकर महिलाओं से

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के लिए युवकों को गिलास देने से मना किया तो महिलाओं से की छेड़छाड़ और मारपीट
विज्ञापन

सफीदों। कस्बे में शनिवार देर रात बीडीपीओ कार्यालय के सामने स्थित एक एक दुकान पर शराब का गिलास देने से मना करने पर 12 से अधिक युवकों द्वारा हमला, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवकों ने परिवार के कई सदस्यों को घायल कर दिया। छेड़छाड़ और मारपीट से घबराये घर के सदस्यों ने पीछे के दरवाजे से निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का आता देख युवकों ने लाखों रुपये की लूटपाट कर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल यशपाल की शिकायत पर गौरव अग्रवाल, सोनू व मदन सहित करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुरानी चुंगी निवासी गौरव अग्रवाल, आदर्श कालोनी सोनू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को चोट आने से 22 मई तक जमानत दे दी है।
घायल यशपाल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार देर सायं अपनी दुकान बंद कर रहा था। इस दौरान आदर्श कॉलोनी निवासी मदन लाल उसकी दुकान पर शराब पीने के लिए गिलास मांगने आया। उसने गिलास देने से मना किया तो आरोपी और उसके कुछ साथी युवक घर का दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गए और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके अलावा दो महिलाओं उमा और पूजा के गले से सोने की चैन और सोने का कड़ा भी निकाल लिया। इसके बाद युवकों ने कमरे में रखी अलमारी से करीब 36-37 हजार रुपये नकदी, साढ़े पांच तोले सोने, 350 ग्राम चांदी के जेवर भी लूट लिया गया। हमले के दौरान युवकों ने घर में रखी बाइक, कूलर, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने तीन नामजद समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से दो युवक गौरव अग्रवाल व सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने आरोपी पक्ष को भी चोटें आने से 22 मई तक जमानत दे दी। 22 मई को पुलिस इस पर एक रिपोर्ट पेश कर दोनों की मेडिकल स्थिति व हालात कोर्ट के सामने रखेगी।
हरिकिशन, एसआई जांच अधिकारी।
फोटो कैप्शन
20जेएनडी 25 : कमरे मेें रखी अलमारी का टूटा हुआ लॉकर को दिखाता हुआ घायल।
20जेएनडी 26 : वारदात के बारे में जानकारी देता घायल यशपाल व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें