फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। बारह खाप प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को मेन बाजार में प्रधान राजमल जेई की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के सर छोटूराम पर जातपात की छींटा कसी करने पर रोष जताया और सांसद के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। राजमल जेई ने कहा कि सांसद सैनी ने सर छोटूराम के खिलाफ छींटा कसी की है वह निंदनीय है। सरकार को सांसद पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो आज छोटूराम पर उंगली उठी है, कल महात्मा गांधी पर भी उठ सकती है। अखिल भारतीय शहीद सम्मान समिति के प्रदेश प्रवक्ता आनंद लाठर ने कहा कि राजकुमार सैनी जैसे व्यक्ति जो समाज को जातपात पर बांटने का काम करते हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। इस अवसर पर जुलाना बारहा तपा के वरिष्ठ सदस्य दलेल सिंह, शादीपुर के पूर्व सरपंच कुलवंत, सरदार सिंह, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन रामनिवास लाठर, देशखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र लाठर, बसाऊ लाठर, दलबीर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
सांसद सैनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
सर छोटूराम पर छींटा कसी करने पर बराह खाप के प्रतिनिधियों ने जताया रोष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें