फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर बंदी के पास मिला मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला जेल में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक विचाराधीन बंदी के पास से मोबाइल बरामद किया है। बंदी ने मोबाइल को चप्पल को काटकर उसके अंदर छुपाया था। जेल प्रशासन ने मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर एक विचाराधीन बंदी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जेल उपाधीक्षक राकेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल के अंदर सर्च अभियान चलाया गया। जब ब्लॉक नंबर चार में बंद सेक्टर 11 निवासी मनजीत के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल को आरोपी ने चप्पल को काटकर उसके अंदर छुपाया था। जेल प्रशासन ने मोबाइल जांच में एक सिम भी बरामद किया। पुलिस ने जेल उपाधीक्षक राकेश कुमार की शिकायत पर विचाराधीन बंदी मनजीत के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

चप्पल को काटकर छुपाया था मोबाइल, केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें