फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में दुल्हन के शगुन के पैसे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के सफीदों रोड पर स्थित एक होटल में चल रहे शादी समारोह में दुल्हन के शगुन के एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गन्नौर मंडी निवासी कैलाश गुप्ता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई की रात को उसकी बेटी के शादी का समारोह सफीदों रोड पर स्थित एक होटल में किया था। शादी की रस्म चल रही थी और उसकी बेटी के शगुन के एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी होटल के लॉन में रखी थी। इसी दौरान अचानक शगुन की राशि का बैग गायब हो गया। जब आसपास पता किया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि होटल के अंदर आए किसी व्यक्ति ने शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
शादी समारोह में दुल्हन के शगुन के पैसे चोरी
होटल में चल रहा था शादी समारोह
पुलिस ने दुल्हन के पिता की शिकायत पर अज्ञात पर किया केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें