फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की चेन झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना के दबलैन रोड पर पिस्तौल के बल पर महिलाओं की सोने की चेन झपटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मॉडल टाउन नरवाना निवासी मंदीप ने 15 जून को शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को गाड़ी से जा रहा था। जब वह दबलैन रोड पर एक्सचेंज के निकट पहुंचा तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और वहां से निकल रही दो महिलाओं को रोक लिया। युवकों ने महिलाओं पर पिस्तौल तानकर उनके गले से सोने की चेन को झपटना शुरू कर दिया। घटना को मंदीप ने देखा और अपनी गाड़ी से लुटेरों के बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान मंदीप उनकी बाइक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद महिलाओं के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मंदीप की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान मामले में विश्वकर्मा कालोनी उचाना निवासी मोनू, सेक्टर-18 कैथल निवासी गौरव का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
महिलाओं की चेन झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें