जींद। पिल्लूखेड़ा की आंगनबाड़ी से मिड-डे-मिल चोरी का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्कर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पिल्लूखेड़ा आंगनबाड़ी वर्कर संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर वहां से एक गैस सिलेंडर, एक गेहूं का बैग सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता उस समय लगा जब वह सुबह आंगनबाड़ी में पहुंची तो सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
आंगनबाड़ी से मिड-डे-मिल चोरी, मामला दर्ज