फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हांसी ब्रांच नहर के किनारे राजा की कोठी के नजदीक दोपहर लगभग दो बजे एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी व्यक्ति ने महिला की जलाकर हत्या की हो और उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां शव की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रविवार को रोहतक पीजीआई में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि हांसी ब्रांच नहर के किनारे राजा की कोठी के नजदीक एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, पटियाला चौक चौकी प्रभारी धर्मपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
साक्ष्य जुटाने में लगी एफएलएल की टीम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मौके पर पहुंची एफएलएल की टीम ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने महिला की हत्या करके शव को जलाया हो।
विज्ञापन

उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। महिला की मौत तीन से चार दिन पहले होने की आशंका है। शव पानी में गल चुका है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में इतिफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लगने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
महिला की उम्र लगभग 40 साल के आसपास है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने इसे पीजीआई रोहतक पोस्टमार्टम के लिए रेफर कर दिया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। -दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें