फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो गाड़ी से पुलिस ने बरामद की 300 पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी चालक 300 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

दिल्ली से सस्ती शराब लाकर जींद में करते थे सप्लाई, मोटे मार्जिन पर बेचते थे शराब
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस की अपराध शाखा ने असरफगढ़ गांव के पास वाहनों की जांच के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को 300 पेटी शराब के साथ पकड़ा है। शराब को खरक रामजी गांव निवासी आजाद दिल्ली से लाया था और जींद में सप्लाई करना था। आजाद दिल्ली से सस्ती दाम पर शराब को लाता था और मोटे मार्जिन पर जींद में बेचता था।
पुलिस के अनुसार गोहाना रोड पर असरफगढ़ गांव के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने एक बोलेरो गाड़ी को रुकवाकर उसकी जांच की तो उसमें से 300 पेटी शराब मिली। पुलिस ने जब गाड़ी सवार व्यक्ति से शराब के कागजात दिखाने की बात कही तो व्यक्ति कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीआईए प्रभारी विरेंद्र खर्ब के अनुसार शराब दिल्ली से लाकर जींद में सप्लाई की जाती थी। अब पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है कि इस मामले में कितने लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

97 बोतल शराब बरामद
वहीं पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब की 97 बोतलें मिलीं। शहर थाना पुलिस ने जोगिंद्र नगर में छापेमारी कर गांव बीबीपुर निवासी दीपक के कब्जे से 71 बोतल शराब बरामद की है। वहीं शहर थाना पुलिस ने शिवपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण के पास से शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। शहर थाना पुलिस ने ही भगवान नगर में छापेमारी कर गांव पिंडारा निवासी कुलदीप के पास से शराब की 14 बोतलें मिलीं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें