अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव राजपुरा भैण में पड़ोस के लोगों ने एक मकान में घुसकर रंजिश के चलते मां व उसकी दो बेटियों से छेड़छाड़ व मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने कहा कि रात को जब वह अपने मकान में सो रहे थे तो उसके पड़ोसी ऋषि, सुनील व मनोज दरवाजा तोड़कर जबरदस्ती घर में घुस आए। आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ व मारपीट की। दूसरे कमरे में सो रही उसकी बेटियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट व छेड़छाड़ की। उसने जब शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।