फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने सोने की चूड़ियां लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्थानीय रामबीर कालोनी में दो स्कूटी सवार युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने उसकी चार सोने की चार चूड़ियां लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर को वह अपने मकान के बाहर धूप में बैठी थी। उसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे और पर्ची दिखाते हुए पता पूछा। इस दौरान युवकों ने उसके हाथों में पहनी हुए सोने की चूड़ियों को मैला बताते हुए साफ करने की बात कही और हाथों से सोने की चूड़ियां निकाल कर फरार हो गए। परिजनों व आसपास के लोगों ने स्कूटी सवार युवकों की तलाश की, लेकिन तब तक वे वहां से फरार हो चुके थे। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्कूटी सवार अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें