फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरुम से एक मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में सर्च अभियान के दौरान मिला मोबाइल
विज्ञापन

जींद। जेल में सर्च अभियान के दौरान बैरक के बाथरूम से एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बैरक में एक बंदी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जेल उपाधीक्षक नरेश कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि सूचना मिली थी कि बैरक नंबर चार में मोबाइल रखा हुआ है। सूचना के आधार पर बैरक में सर्च अभियान चलाया। जहां पर बाथरूम के सीवरेज के अंदर मोबाइल को छुपाकर रखा हुआ था। जब बैरक में बंदियों से पूछताछ की तो बताया कि यह मोबाइल बंदी चोपड़ा पत्ती निवासी प्रदीप उर्फ डोंगा प्रयोग करता था। जब उसने पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मोबाइल उसको नरवाना निवासी कुलदीप जेल से बाहर जाने से पहले देकर गया था। जेल प्रशासन ने मोबाइल व सिम को कब्जे में लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मोबाइल के सिम के आधार पर मोबाइल से कहां-कहां फोन किए गए उसकी डिटेल को खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ डोंगा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें