फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डिफेंस कालोनी में अध्यापिका से मोबाइल झपटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। डिफेंस कालोनी निवासी प्रेमलता ने 12 जुलाई को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों के गांव जयपुर में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। बुधवार को वह प्राइवेट वाहन से जींद पहुंची और वहां से पैदल ही घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल झपट लिया। इसके बाद बाइक सवार युवक गोल स्कूल की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने अध्यापिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की। पुलिस जांच के दौरान गांव दालमवाला निवासी मोहित, संजय का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
अध्यापिका से मोबाइल झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें