फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिफ्ट अटेंडेंट ने जहर निगलकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव दरियावाला के खेतों में बिजली निगम के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें बिजली निगम के लाइनमैन सुखबीर पर ब्लैकमेल करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बिजली कर्मी के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा कर्मबीर की शिकायत पर लाइनमैन सुखबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव दरियावाला निवासी राजसिंह श्रीरागखेड़ा में सब स्टेशन पर शिफ्ट अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। रात को उसने खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में लिखा है कि नगूरां सब डिविजन में लाइनमैन के पद पर कार्यरत बधाना गांव निवासी सुखबीर सिंह उसके साथ रंजिश रखता था। वह उसे ब्लैकमेल कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। कुछ दिन पहले उसने कुछ लोगों से धमकी भी दिलवाई थी। इसके बाद वह जब ड्यूटी पर जाता तो सुखबीर रास्ते में मिलता और पैसे की डिमांड करता था। आरोपी सुखबीर धमकी देता कि वह बिजली निगम कर्मचारियों की यूनियन का प्रधान है और वह किसी भी सूरत में उसे नहीं छोड़ेगा। अगर उसको पैसे नहीं दिए तो उसके परिवार के लोगों को जान से मार देगा। इसी डर के कारण उसने कई बार आरोपी सुखबीर को पैसे भी दिए, लेकिन बार-बार ब्लैकमेल करने से वह परेशान हो गया था। मृतक के चाचा कर्मबीर ने बताया कि पिछले काफी समय से राज सिंह परेशान रहता था और वह रविवार शाम को घर पहुंचा और उसके बाद उसने खेत में जाकर जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। राजसिंह के दो लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन


खेत मे मिला था शव
श्रीराग खेड़ा बिजली घर में कार्यरत निगम कर्मचारी का उनके गांव दरियावाला के खेत में शव मिला था। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने बधाना निवारी लाइनमैन सुखबीर के खिलाफ परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के चाचा की शिकायत पर सुखबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। -रविश कुमार, सदर थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन


बिजली निगम के शिफ्ट अटेंडेंट ने जहर खाकर की आत्महत्या
लाइनमैन पर ब्लैकमेल करने के लगाए आरोप, मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद
लाइनमैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें