फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव ऐचरां खुर्द की मस्जिद में इमाम और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव ऐचरां खुर्द निवासी सीलू और रिंकू के रुप में हुई। मामले के जांच अधिकारी सरफाबाद चौंकी इंचार्ज रमेश ने बताया कि गांव ऐंचरा खुर्द स्थित मस्जिद में 25 जून रात को गांव के नरेश कुमार, सीलू, ओमबीर व अन्य युवक घुस गए और वहां बैठे इमाम नदीम मुलाना निवासी पानीपत, राजेश, प्रदीप व अन्य पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें नदीम, राजेश व प्रदीप घायल हो गए। राजेश ने पुलिस को बताया कि वे लोग मस्जिद में बैठे थे कि उक्त लोग लाठियों से वार करने लगे। जब तक उनके बचाव में कोई आता, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब तक इस मामले में ओमबीर, सीलू और रिंकू को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इमाम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें