दुकानदान के खाते से निकले 50 हजार रुपये
सफीदों। एक दुकानदार के बैंक खाते से 50 हजार रुपये की राशि निकल गई और उसे पता तक नहीं चला। दुकानदार ने बताया कि वह हाट रोड पर बारदाने की दुकान चलाता है। उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उसने दस दिन पहले एटीएम कार्ड बनवाया है। 14 फरवरी की रात को करीब दो बजे आधे घंटे के भीतर पांच बार 10-10 हजार रुपये करके उसके खाते से 50 हजार रुपये निकलने के मेसेज आए, जबकि एटीएम उसके पास था। सुबह उसने बैंक जाकर खाते से पैसे कटने की जानकारी मांगी तो बैंक अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस्ताक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।