जिला जेल में चरस रखने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
जींद। जेल में चरस रखने के आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। गौरतलब है कि जेल उपाधीक्षक नरेश कुमार ने 25 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में कहा था जेल में विचाराधीन बंदी भगत सिंह कालोनी निवासी संदीप से कोई मुलाकात के लिए आए था। मुलाकात के लिए अंदर जाने से पहले जब जेल वार्डन ने उसकी तलाशी ली तो संदीप के पास से 3.300 मिलीग्राम चरस मिली। इस पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया था।