फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जलाकर मारने का आरोपी पति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों।
रामनगर गांव में पत्नी को जलाकर मारने के आरोप मेें पुलिस ने महिला के पति को काबू कर लिया है। गौरतलब है कि 18 मई को गांव रामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। महिला के पिता बलबीर ने आरोप लगाए थे कि उसकी बेटी 21 वर्षीय निशा की 28 फरवरी 2018 को रामनगर गांव के सचिन से शादी हुई थी। शादी के बाद ही निशा को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। इससे घर में झगड़ा रहने लगा। कई बार पंचायतें हुई, लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया। अप्रैल में ही जींद में पति सचिन, ननद रीना व बहनोई राकेश के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया था। उस मामले में भी समझौता हो गया था। बलबीर ने बताया था कि 16 मई को निशा पेपर देकर रामनगर आई, तो उसके साथ फिर से झगड़ा किया गया और 18 मई को उसे जलाकर मार दिया गया। पुलिस ने पति सचिन, ससुर ओमप्रकाश, सास रामरती, ननद रीना, मोनू तथा बहनोई राकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एएसआई रणबीर ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सचिन को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें