जींद। लिफ्ट के बहाने ट्रक लेकर फरार होने वाले वाले दो आरोपियों को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज वीरेन्द्र खर्ब ने बताया कि ट्रक चालक गांव बुआना निवासी कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने परिचालक के साथ अंबाला से कोटपुतली के लिए माल लेकर चले था। अंबाला के पास दो लड़कों ने लिफ्ट मांगी। जब वह जींद के बीबीपुर गांव के पास एक ढाबे पर खाना खाने लगे तो दोनों युवक ट्रक में ही मौजूद थे और मौका पाकर ट्रक को लेकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित दोनों युवकों इन्द्र व कन्हैया गांव मानोठी जिला अलवर राजस्थान को गांव बास के बीच में काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।