फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
उपमंडल के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी रोहित व अंकित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों के नाबालिग होने पर उन्हें हिसार के ऑब्जर्वेशन होम में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने पीड़ित लड़की व दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया। सफीदों शहर में जिस मकान की छत पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था वहा जायजा लेते हुए पुलिस ने नक्शा तैयार अपनी आगामी कार्रवाई शुरू दी है। विदित रहे कि 27 जुलाई को करीब 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने पुलिस की दी शिकायत में कहा था कि 26 जुलाई की रात को वह अपने घर से शौच करने के लिए गली में आई थी, तभी बाइक सवार सफीदों रामपुरा रोड निवासी रोहित व अंकित उसे जबरदस्ती से बाइक पर बैठाकर गांव से सफीदों शहर ले आए और दोनों ने एक मकान की छत पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें