फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर खाते से निकाले 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बैंक अधिकारी बनकर खाते की डिटेल लेकर 20 हजार रुपये चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरिनगर नरवाना निवासी प्रीतम धीमान ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने अपनी पहचान बैंक अधिकारी के तौर पर बताई। उसने कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है, इसलिए उसको अपग्रेड करना होगा। इस पर बातों के झांसे में लेकर उसने एटीएम की डिटेल ले ली। इसी दौरान उसके खाते से 20 हजार रुपये की नकदी गायब हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
बैंक अधिकारी बनकर खाते से निकाले 20 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें