फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कैंटीन से सामान चोरी करती महिला काबू, माफी मांगी, विवाद निपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
 जींद। बस स्टैंड के पास स्थित सैनिक कैंटीन में सामान खरीदने आई एक महिला को कैंटीन कर्मचारियों ने सामान चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद महिला की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से हजारों रुपये का सामान बरामद हुआ। बाद में महिला के पति द्वारा माफी मांगने पर विवाद निपट गया। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल रामनिवास के अनुसार वीरवार दोपहर एक महिला कैंटीन में सामान खरीदने आई थी। महिला के पति सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और दोनों के नाम पर कैंटीन का कार्ड बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों ने देखा की एक महिला सामान चोरी कर रही है। जब महिला की तलाशी ली गई तो उसने अपने पकड़ों में काफी संख्या में सौंदर्य प्रसाधन छुपा रखे थे। हालांकि महिला ने शुरू में तो एक-दो सामान ही निकाला, लेकिन जब महिला कर्मचारियों ने सख्ती की तो उसने अपने कपड़ों से 20 से अधिक आइटम निकले। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और महिला के पति को भी मौके पर बुलाया गया। कर्नल रामनिवास के अनुसार महिला के पति द्वारा माफी मांगने पर मामले को निपटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें