फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की जलघर के तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के सेक्टर छह में स्थित हुडा के जलघर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की डूबने की सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर बच्चे की तलाश की। लगभग 20 मिनट तक अभियान चलाने के बाद बच्चे का शव बरामद किया। लेकिन बच्चे के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार दो बच्चे सेक्टर छह स्थित हुडा के जलघर के अंदर जामुन तोड़ने के लिए गए थे। इस दौरान बच्चा जलघर के तालाब में जामुन को धोने लगा, लेकिन पांव फिसलने से वह जलघर में गिर गया। बच्चे के तालाब में गिरते ही आसपास के लोगों ने देख लिया, लेकिन वह तब तक डूब गया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी खुद तालाब के अंदर उतर गए। जहां पर लोगों के सहयोग से शव को लगभग 20 मिनट के बाद बाहर निकाला जा सका। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों को बच्चे को दिखाया, लेकिन किसी ने उसको नहीं पहचाना। पुलिस बच्चे के शव लेकर नागरिक अस्पताल में ले गई। जहां पर पहचान नहीं होने के कारण शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि युवक जामुनों को धोते समय जलघर के तालाब में गिर गया। पानी में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
जामुन तोड़ने गए बच्चे की जलघर के तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें