फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव धड़ौली के कुश्ती खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या करके शव को आसन गांव के खेतों में डाल दिया। युवक को दो दिन पहले शराब ठेकेदार घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मृतक के भाई ने शराब ठेकेदार सहित पांच पर साजिश के तहत हत्या कर शव को खेत में फेंकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव धड़ौली निवासी 23 वर्षीय मनजीत पढ़ाई छोड़कर कुश्ती खेलता था। वह नेशनल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले चुका था। 23 जून की शाम मनजीत के घर गांव का ही शराब ठेकेदार संजय पहुंचा और गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शनिवार शाम को शराब ठेकेदार संजय ने परिवार के लोगों को बताया कि उसका शव गांव आसन में शराब ठेके के निकट खेत में पड़ा था। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव पर चोट के निशान थे और उसके मुंह से खून निकला था। इसके अलावा गर्दन, छाती और गुप्तांग पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई कर्मबीर ने आरोप लगाया कि उसके भाई की साजिश के तहत हत्या की गई। गांव के ही प्रवीन से लगभग एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था। उस समय उसने देख लेने की धमकी दी थी। कर्मबीर ने आरोप लगाया कि साजिशन प्रवीन ने शराब ठेकेदार संजय के साथ मिलकर उसकी हत्या की है और शव को गांव आसन के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव धड़ौली निवासी शराब ठेकेदार संजय, प्रवीन, कृष्ण, जयभगवान, शिकंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी परमजीत समोता ने बताया कि युवक की हत्या करके शव को आसन के खेत में फेंका गया है। इसमें पांच लोगों पर हत्या के आरोप लगे हैं। हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुश्ती खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या
आसन गांव के खेत में मिला शव, शराब ठेकेदार सहित पांच पर हत्या का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें