फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के व्यापारी से गोली मारकर रुपये लूटने वाले तीसरे आरोपी से बरामद हुए 75 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 16 जून को रानी तालाब के पास रोहतक के व्यापारी राजू को गोली मारकर एक लाख 52 हजार रुपये लूटने के तीसरे आरोपी दिल्ली के साकेत नगर निवासी अश्विनी उर्फ आशू से सीआईए पुलिस ने 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। आशु ने यह रुपये अपने मामा के गांव झांझ में एक तूड़ी के कमरे में दबा रखे थे। पुलिस इस मामले में अब तक एक लाख 35 हजार रुपये बरामद कर चुकी है। आशु को पुलिस ने दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि 16 जून को दोपहर साढ़े 12 बजे रानी तालाब के पास गोहाना रोड पर ई-रिक्शा में सवार होकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे रोहतक के व्यापारी राजू से दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर एक लाख 52 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। राजू जींद शहर में विभिन्न दुकानदारों को पॉलिथीन व डिस्पोजल सप्लाई का काम करता है। 16 जून को वह जींद के दुकानदारों से अपनी पेमेंट लेने के लिए आया था। राजू के पांव में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया था। सीआईए पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर आठ के पास से विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सार्थक उर्फ श्यामा को गिरफ्तार किया। श्यामा ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस पूरे मामले का मास्टर माइंड कपड़ा मार्केट में पॉलिथीन की दुकान चलाने वाला रामराय गेट निवासी 20 वर्षीय रवि है। पुलिस ने दबिश देकर रवि को भी काबू कर लिया। घटना को रवि के कहने पर सार्थक उर्फ श्यामा व दिल्ली निवासी आशु ने अंजाम दिया था। पुलिस ने सार्थक उर्फ श्यामा व रवि के कब्जे से लूटी गई राशि में से लगभग 60 हजार रुपये बरामद किए थे। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी दिल्ली के साकेत नगर निवासी अश्विनी उर्फ आशु को गिरफ्तार किया था। सीआईए के एएसआई नफे सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान अश्विनी उर्फ आशु से पुलिस ने 75 हजार रुपये बरामद कर लिए। आशु ने यह रुपये अपने मामा के गांव झांझ में किसी के मकान के तूड़ी के कमरे में दबा रखे थे। पुलिस ने उसे दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल राशि एक लाख 52 हजार में से एक लाख 35 हजार रुपये बरामद कर लिए। बाकी राशि को आरोपियों ने खर्च कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें