जुलाना। वार्ड नंबर 16 से पंचायत समिति सदस्य जगजीत सिंह पांचाल ने बीडीपीओ धर्मवीर खर्ब पर मुक्का मार कर जाड़ तोड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि बीडीपीओ धर्मवीर खर्ब ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले का खुलासा वे शुक्रवार को करेंगे। वहीं पंचायत समिति सदस्य ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
ब्लॉक समिति के वार्ड 16 से सदस्य जगजीत पांचाल के अनुसार चार जून को बीडीपीओ कार्यालय में बैठक हुई थी। बैठक की कार्रवाई की सत्यापित प्रति लेने के लिए बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में गया। जगजीत पांचाल के अनुसार उन्होंने भ्रष्टाचार के एक मामले में सीएम विंडो पर भी शिकायत दी हुई है। इसी को लेकर जब जगजीत पांचाल बीडीपीओ धर्मबीर खर्ब से बैठक की कार्रवाई की सत्यापित प्रति मांगी तो उससे सीएम विंडो की एटीआर पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने का प्रयास किया। जगजीत पांचाल के अनुसार इससे मना करने पर बीडीपीओ उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और आवेश में आकर मूंह पर मुक्का जड़ दिया। जिससे ब्लाक समिति सदस्य की एक जाड़ बाहर निकल गई। पांचाल का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पांचाल ने बताया कि बीडीपीओ के खिलाफ एसएसपी और जुलाना थाना प्रभारी को शिकायत दी गई है।
शिकायत आई तो होगी जांच
गांव किलाजफरगढ़ में किसानों द्वारा धरना दिए जाने और रेल रोकने के आंदोलन को लेकर ड्यूटी धरनास्थल पर है अगर इस तरह की शिकायत आई होगी तो मामले की जांच की जाएगी। कानून के हिसाब से उचित कार्रवाई होगी।
-तीर्थराम, थाना प्रभारी जुलाना।
तामम आरोप बेबुनियाद
मुक्का मारने के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। यह कोई ओर मामला है, मैंने आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर हाथ नहीं उठाया। अभी मैं मीटिंग में हूं, शुक्रवार को इसका खुलासा करूंगा।
धर्मवीर खर्ब, बीडीपीओ, जुलाना।