जींद। पटेल नगर की रहन वाली 70 वर्षीय महिला को कुछ लोगों ने बातों में उलझा कर सोने का कड़ा निकाल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत मे फूला देवी ने कहा कि वह सुबह साढ़े नौ बजे बजे पटियाला चौक पर सब्जी खरीद रही थी। तभी दो महिलाएं उनके पास आईं और बातों में उलझाकर पास खड़ी कार में बैठा लिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद महिलाएं उन्हें कैथल रोड पर ले गईं। उसने शोर मचाया तो महिलाओं ने उतार दिया। इसके बाद जब उसने देखा तो हाथ में पहना दो तोले सोने का कड़ा गायब मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।