सफीदों। सफीदों पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर 31 लाख रुपये हड़पने के आरोपों में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐंचरा कलां निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शमशेर निवासी दिल्ली, चांद राम वासी बहादुरगढ़ तथा सतपाल, मोहित व जयभगवान ने उसके बेटे हिमांशु को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 31 लाख रुपये लिए थे, लेकिन 31 लाख रुपये देने के बाद भी जब उसका बेटा हिमांशु नौकरी नहीं लगा तो उसने उनसे अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने पैसे वापस देने से मना कर दिया तथा दोबारा से पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर उपरोक्त पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।