फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास स्थित मिठाई की दुकान से 20 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बस स्टैंड के पास स्थित एक मिठाई की दुकान के गल्ले से दिनदहाड़े एक व्यक्ति 20 हजार रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि उसने बस स्टैंड के पास मोहन स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान की हुई है। दोपहर को वह दुकान पर ही था। उसकी दुकान के आसपास उसे एक युवक मंडराता हुआ दिखाई दिया। मुकेश कुमार ने कहा कि उसने सोचा वैसे ही मंडरा रहा है। एक व्यक्ति ने उससे रसगुल्ले मांगे। जब वह रसगुल्ले लेने के लिए अंदर गया तो दुकान के बाहर घूम रहा युवक गल्ले से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। मुकेश कुमार जब रसगुल्ले लेकर बाहर आया तो उसे वह युवक दिखाई नहीं दिया। इसके बाद मुकेश कुमार को शंका हुआ तो उसने अपना गल्ला संभाला, जिसमें से उसे 20 हजार रुपये गायब मिले। मुकेश कुमार ने दुकान के बाहर निकलकर युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। जब उसने दुकान के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो युवक दुकान के गल्ले से नकदी निकालकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें