फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से चल रही थी अनबन, युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कैथल रोड स्थित राज नगर में 25 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक के पिता ने कहा कि उसकी पुत्रवधू व बेटे में चार महीने से अनबन चल रही थी। इसी परेशानी के चलते बेटे ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

राज नगर निवासी मोतीराम ने कहा कि सुबह आठ बजे उसका बेटा एक बार अपने कमरे से नीचे आया था। उसके बाद वह फिर से कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो तरुण फंदे पर झूला हुआ था। मोतीराम ने कहा कि उसके बेटे की अपनी पत्नी के साथ काफी समय से अनबन चल रही थी। चार महीने से बहू मायके गई हुई थी। वह अपने साथ पोते को भी लेकर गई थी। जिसकी वजह से बेटा तरुण मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। तरुण रोहतक रोड स्थित एक एजेंसी में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें