फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कैथल रोड बाईपास के नजदीक रात को लगभग साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कैरखेड़ी निवासी सुनील ने कहा कि वह गांव में ही बिजली मिस्त्री का काम करता है। रात को लगभग साढ़े आठ बजे उसके पास उसका भतीजा अनिल आया। अनिल के साथ उसके साथी सुमित व सुनील भी मौजूद थे। तीनों ने कहा कि किसी कार्य से रोहतक रोड पर चलना है। सुनील ने कहा कि अनिल, सुमित व सुनील तीनों एक बाइक पर उसके आगे-आगे चल पड़े, जबकि वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जब वह लोग कैथल रोड बाईपास के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अनिल की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। अंधेरा होने के कारण वह वाहन को नहीं देख सका। वाहन चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सुनील ने कहा कि वह साधन का इंतजार करके तीनों को नागरिक अस्पताल में लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने उसके भतीजे अनिल को मृत घोषित कर दिया जबकि सुमित व सुनील की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें