फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने गांव डाहौला निवासी 30 वर्षीय गुरदीप की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव डाहौला निवासी 28 वर्षीय मनजीत ने कहा कि उसका चचेरा भाई 30 वर्षीय गुरदीप जींद शहर में किसी कार्य से आया हुआ था। जब वह अपने गांव लौटने के लिए पटियाला चौक पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था तो उसी समय एक अज्ञात वाहन ने गुरदीप को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई गुरदीप को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मनजीत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें