फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात व तीन हजार रुपये की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। धर्म सिंह कालोनी के एक मकान सेे दिनदिहाड़े अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर किया। पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने कहा कि 18 मई को वह परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में रोहतक गया था। पीछे से चोरों ने एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की बाली, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, दो चांदी के कड़े, दस चांदी के सिक्के व तीन हजार रुपये नकदी की चोरी की। प्रवीण को घटना का पता उस समय चला जब वह रिश्तेदारी से मंगलवार को घर वापस आया। जब वह घर वापस आया तो मकान का ताला टूटा मिला। मकान के अंदर सारा सामान बिखरा था और जेवरात व नकदी गायब थी। प्रवीण ने चोरी की सूचना शहर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान गली में लगे सीसीटीवी कै मरे में तीन अज्ञात युवक घर में घुसते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें