फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से व्यक्ति ने घर में घुसकर किया रेप, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से घर में घुसकर रेप, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने घर में घुसकर रेप किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस ने लड़की का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि गांव उचाना खुर्द निवासी 30 वर्षीय धीरा ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग लड़की से उस समय रेप किया जब घर में कोई नहीं था। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर धीरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें