जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाने में एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी अचानक गांव से लापता हो गई। जब उसकी तलाश की गई तो कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
नाबालिग लड़की लापता, केस दर्ज