फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के एसी कोच से महिला का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन की एसी कोच में महिला का बैग चोरी हो गया। बैग को चोरी करने वाले ट्रेन की चेन पुलिंग करके फरार हो गए। रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। रेलवे पुलिस के अनुसार माटूगा मुंबई निवासी उर्मिला तिवारी बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी। जींद रेलवे जंक्शन से ट्रेन के निकलते ही महिला को पता चला कि उसका बैग चोरी हो गया। इस दौरान ट्रेन की चेन पुलिंग हो गई। रेलवे सुरक्षा कर्मी चेन पुलिंग वाले कोच में पहुंचे। वहां पता चला कि महिला का बैग किसी ने चोरी कर लिया और चेन पुलिंग करके फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर महिला के बैग से चोरी हुए सामान का फार्म भरवाया। महिला ने बताया कि बैग में एक मोबाइल, 4500 रुपये की नकदी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मेडिकल कार्ड, घड़ी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच से महिला का बैग चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें