फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह को घर में घुसकर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हिसार जिले के गांव सिसाय में लगभग एक साल पहले युवक की हत्या के मामले में गवाह के जोगेंद्र नगर में आवास पर छह युवकों ने घुसकर धमकी दी। युवकों की बात नहीं मनाने पर उन्होंने पथराव कर दिया और अपने पास मौजूद असलाह से फायर कर दिया। बाद में कॉलोनी के लोगों के विरोध को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इसमें पांच लोगों को नामजद करके अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोगेंद्र नगर निवासी धूप सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पैतृक गांव सिसाय है। 11 जुलाई 2017 को उसके छोटे भाई की गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में वह गवाह बना है। इसी मामले को लेकर पांच जून की शाम को बाइक सवार छह युवक आए और उसके घर में घुस गए। जहां पर आते ही युवकों ने हत्या के मामले में गवाही न देने की धमकी दी, लेकिन उसने गवाही हर हाल में देने की बात कही। इस पर युवक भड़क गए और हमला करने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक तो फरार हो गए, जबकि दूसरी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। जब उनको पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया और इस दौरान युवकों ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग कर दी। इसमें उनका बेटा अमरजीत बाल-बाल बच गया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुके थे। उसने आरोप लगाया कि युवकों को धमकी देने के लिए गांव सिसाय निवासी हरका, इंद्र, काला, रामफल, रलदू ने धमकी देने के लिए भेजा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों को नामजद करके हमला करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गवाह के घर में घुसकर पथराव और फायरिंग कर धमकाया
पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें