सफीदों (जींद)। गांव कुरड़ में शराब पी रहे एक युवक पर दोस्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवकों को पकड़ने की कोशिश, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजन नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे खानपुर पीजीआई में रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव कुरड़ में बलकार अपने दोस्तों के साथ अपने ही घर में शराब पी रहा था। शराब पीते पीते बलकार से पैसे लेने को लेकर तनातनी बढ़ गई। उसके दोस्तों ने मिलकर सब्जी काटने के चाकू से बलकार पर हमला बोल दिया। इससे उसके हाथ की दो अंगुलियां कट गई। बलकार का शोर सुनकर वे लोग कमरे में पहुंचे तो उसके दोस्त मौके से फरार हो गए।
युवक पर हमला, केस दर्ज