फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरी महिला की कटी टांग व बाजू

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, टांग और बाजू कटी, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना (जींद)।
शहर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह पानी लेकर चढ़ रही आगरा की महिला की ट्रेन की चपेट में आने से एक टांग और एक बाजू कट गई। रेलवे पुलिस ने महिला को गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आगरा निवासी राजबीर सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ वैष्णो देवी माता के दर्शन करके अंडेमान एक्सप्रेस से वापस आगरा जा रहा था। ट्रेन नरवाना के रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो राजबीर की पत्नी उर्मिला पानी लेने के लिए नीचे उतर गई। ट्रेन चल पड़ी तो उर्मिला जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ते समय गिर गई और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गई। इससे महिला की दाई टांग और एक बाजू कट गई। रेलवे पुलिस के एसआई सतबीर सिंह ने बताया गंभीर हालत में महिला को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें