फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से धान चोरी करते हुए एक युवक काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
धान का कट्टा चुराते युवक को पकड़ा
विज्ञापन

सफीदों। कस्बे की नई अनाज मंडी से रविवार रात को धान का कट्टा चोरी करते हुए एक युवक काबू किया। पुलिस ने मुंशी की शिकायत पर गांव निम्राबाद निवासी गुरजीत और पवन उर्फ डैबीड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ा गया युवक गांव निम्राबाद निवासी गुरजीत को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया। मामले के जांच अधिकारी एसआई राममेहर ने बताया पुलिस को दी शिकायत में गांव भिगाना निवासी मंडी में व्यापारी के मंडी सुमेर ने बताया कि तीन दिसंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे दो युवक बाइक पर आए और 50 किलो का धान का कट्टा चोरी करके चल पड़े। जिनका पीछा किया तो वह कट्टा रास्ते में गेर कर मौके से फरार होने लगे। जिसमें से आरोप गुरजीत को काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें