जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की के पिता ने दो युवकों पर बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। आसपास और रिश्तेदारियों में पता करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का गांव भामभेड़ी करनाल निवासी देशराज और कुलहाड़ करनाल निवासी मोनू ने अपहरण कर बंधक बनाया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ का मामला दर्ज किया है।
नाबालिग लड़की लापता, दो पर केस दर्ज