दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। महिला थाना पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव झांझ खुर्द निवासी ऊषा ने 16 जनवरी को पुलिस से शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 20 जून 2014 को गांव पाथरी निवासी कमलजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे और अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। जब उसने और दहेज देने में असमर्थता जताई तो एक दिन उसके ससुरालियों ने उसे बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। शहर थाना पुलिस ने ऊषा की शिकायत पर उसके पति कमलजीत, ननंद सुमन, पिंकी, रेनू, ननदोई महिपाल के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कमलजीत को गिरफ्तार कर लिया।