फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर के प्रभाव से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव थुआ में एक युवक की बाइक सुअर के बच्चे के साथ टकरा गई। इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के प्रभाव से मौत हो गई। मृतक के भाई ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर उसके भाई को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। अलेवा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थुआ गांव निवासी अनिल ने शिकायत दी कि उसके भाई रविंद्र की थुआ गांव के बस स्टैंड पर बाइक मिस्त्री की दुकान है। 16 जून को रविंद्र दुकान पर बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक सुअर के बच्चे के साथ मामूली टच हो गई। इस कारण गांव थुआ निवासी बिंदर ने रविंद्र की पिटाई कर दी। उस समय तो लोगों ने दोनों को छुड़वा दिया। इसके बाद रविंद्र की दुकान के पास नाई की दुकान चलाने वाले धर्मबीर ने रविंद्र को कहा कि वह दुकान बंद कर दे और उसके मकान पर काम करना शुरू कर दे। 18 जून को रविंद्र धर्मबीर के घर से आ रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी फिर से पिटाई कर दी। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में रविंद्र जहर के प्रभाव में आ गया। परिजन उसे बरवाला के निजी अस्पताल में ले गए जहां रविंद्र की मंगलवार शाम को मौत हो गई। अनिल ने कहा कि उसके भाई को गांव थुआ निवासी धर्मबीर, बिंदर, राममेहर, राजबीर व राजू ने जहर देकर मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच जारी
अलेवा थाना प्रभारी हरिओम ने कहा कि मृतक रविंद्र के भाई अनिल की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामूली कहासुनी के कारण युवक जहर के प्रभाव में आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति क्लीयर हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें