फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरपुर गांव में महिला की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत का आरोपी पति पकड़ा
विज्ञापन

जींद। सुंदरपुर गांव में मारपीट करके पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पति को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सोनीपत जिला के लाठ गांव निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सुमन की गांव सुंदरपुर निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को उसका पति सुनील, सास माया देवी और ससुर ईश्वर सिंह प्रताड़ित करते थे। सोमवार शाम को भी सुनील ने सुमन के साथ मारपीट की। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें