फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रुप से परेशान महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की भटनागर कॉलोनी में एक 54 वर्षीय महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना पाकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला के बेटे आनंद ने बताया कि उसकी मां 54 वर्षीय संतोष पिछले काफी समय से परेशान चल रही थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। शनिवार रात को उसकी मां ने अपने कमरे में पंखे के साथ फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह जब वह लोग उसकी मां को चाय देने के लिए गई तो उन्हें पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें