अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव रामराये में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने, विरोध करने पर धमकी देने पर महिला थाना पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव रामराये निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम को वह घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोसी रामकुमार घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो रामकुमार ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। बचाव में शोर मचाए जाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक रामकुमार फरार हो चुका था। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।