अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आरक्षित कोटे में गलत शपथ पत्र देकर हुडा के प्लाटों में दोहरा लाभ उठाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। एस्टेट अधिकारी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों हुडा ने सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में प्लाटों के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान शिव कॉलोनी निवासी कृष्ण ने भी आरक्षित कोटे के तहत प्लॉट अप्लाई किया था। इस दौरान उसने शपथ पत्र दिया कि इससे पहले आरक्षित कोटे का लाभ नहीं उठाया है। जब प्लॉट अलॉट होने पर जांच की गई तो पता चला कि इससे पहले भी लाभ लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।
गलत शपथ पत्र देकर हुडा में प्लॉट लेने का आरोपी गिरफ्तार