अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव उचाना में मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करके चोरों ने अलमारी में रखे कपड़ों में आग लगा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव उचाना निवासी शीशपाल ने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे गांव बड़ौदा गए थे। चोरों ने रात को मकान का ताला तोड़कर वहां से 10 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ली। सुबह आकर जब उसने मकान देखा तो सामान तो गायब था, लेकिन चोरी करने के बाद अलमारी के अंदर रखे कपड़े व अन्य सामान को आग लगी थी। इसके कारण अलमारी का पूरा सामान जला था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
चोरी कर मकान में रखी अलमारी में लगा दी आग