अमर उजाला ब्यूरो
(जींद)सफीदों।
एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कार्ड बदलकर एक युवक ने 13 हजार 100 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने गांव अंटा निवासी शमशेर की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शमशेर ने पुलिस को बताया कि वह महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से आठ जून को पैसे निकलाने के गया था। जहां पैसे नहीं निकलने पर पास खड़े एक युवक ने मदद करने के बहाने एटीम कार्ड को बदल दिया। इसके कुछ समय के बाद ही उसके पास फोन पर संदेश आया कि उसके खाते से 13,100 रुपये निकाल लिए गए। इस बारे में उन्होंने बैंक के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 13 हजार