फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों तीन युवकों के कब्जे से पुलिस ने बरामद की 14435 शराब की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों को शराब की 14435 बोतलों के साथ पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को काबू कर उनके पास से शराब की 14435 बोतलें बरामद की हैं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने कैंटर से 14400 बोतल शराब बरामद की है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस गांव निर्जन बस स्टैंड के निकट गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 24 बोतल शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान शिवपुरी कॉलोनी निवासी राजबीर के रूप में हुई। उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांव पिंडारा निवासी मनोज को सफीदों रोड से काबू कर उसके कब्जे से 11 बोतल शराब बरामद की। वहीं, सदर थाना नरवाना पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने एक कैंटर को रुकवा कर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें 14400 बोतल शराब बरामद हुई। चालक शराब के संदर्भ में कागजात दिखाने में नाकाम रहा। पुलिस पूछताछ में कैंटर चालक की पहचान गांव दनौदा खुर्द निवासी जगबीर के रूप में हुई। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें