दो लड़कियों के खींचे अश्लील फोटो, एक को ब्लैकमेल करके किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की दो युवतियों के दो युवकों ने अश्लील फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल किया। इनमें से एक युवक ने एक नाबालिग को पानीपत ले जाकर उसके साथ रेप किया। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके पानीपत पुलिस को भेज दी है। अब पानीपत पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़कियों के पिता ने बताया कि दो अज्ञात युवक घर में घुसकर उसकी 18 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय भतीजी की अश्लील फोटो खींच ली। दोनों युवकों ने उनकी दोनों बेटियों को ब्लैकमेल किया। इसके बाद एक युवक ने लड़की को धमकाकर पानीपत ले गया और दो दिन तक उसके साथ रेप किया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने कहा कि मामला पानीपत का होने के कारण जींद में जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद पानीपत पुलिस को भेज दिया गया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई पानीपत पुलिस करेगी।